
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म के बाद अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर बनी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता रवि बागचंद्रका और कार्निवल मोशन पिक्चर्स ने एक बयान जारी कर फिल्म के रिलीज होने की तारीख के बारे में जानकारी दी है। इस फिल्म में खुद सचिन अपना किरदार निभा रहे हैं।
इस फिल्म को लंदन निवासी लेखक-फिल्मकार जेम्स एरकिन ने लिखा है। फिल्म इस साल के 26 मई को रिलीज की जाएगी। फिल्म में सचिन के उदय की कहानी को दर्शाया गया है। कहानी में सचिन के जीवन के अनछुए पहलुओं को दुनिया के सामने लाया जाएगा। फिल्म में सचिन की क्रिकेट खेलते हुए पुरानी फुटेज के अलावा उनकी कई उपलब्धियां को भी दिखाया जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website