Tuesday , March 17 2026 10:22 PM
Home / Entertainment / Bollywood / दुखदः एक और मशहूर फिल्मी सितारे ने दुनिया से कहा अलविदा

दुखदः एक और मशहूर फिल्मी सितारे ने दुनिया से कहा अलविदा


फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। मुझसे शादी करोगी फिल्म की एक्ट्रेस शशिकला ओम प्रकाश सहगल का रविवार को निधन हो गया है। वह 88 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
शशिकला के निधन की जानकारी लेखिका किरण कोट्रियाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है। हालांकि उनके उनके परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
बता दें शशिकला का जन्म सोलापुर में एक महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के सहारे के लिए बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शशिकला ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।
फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में एक्ट्रेस सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी दादी के किरदार में नजर आईं थीं। इसके अलावा उन्होंने कभी खुशी कभी गम और तीन बत्ती चार रास्ता (1953) जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा वह सोनपरी और जीना इसी नाम का है जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी थीं।