Tuesday , July 15 2025 10:50 AM
Home / Sports / शादी के 7 साल बाद साइना नेहवाल और पी कश्यप का तलाक, 1997 में हुई थी पहली मुलाकात

शादी के 7 साल बाद साइना नेहवाल और पी कश्यप का तलाक, 1997 में हुई थी पहली मुलाकात

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला किया है। साइना ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। दोनों ने करीब सात साल पहले शादी की थी।
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला कर लिया है। साइना ने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर दी। करीब 7 साल की शादी के बाद दोनों के रास्ते अब अलग हो रहे हैं। साइना और कश्यप की कहानी बैडमिंटन कोर्ट से शुरू हुई थी। दोनों ने हैदराबाद स्थित पुलेला गोपीचंद अकादमी में एक साथ ट्रेनिंग ली थी। फिर 2018 में दोनों की शादी हुई थी।
साइना ने पोस्ट में क्या लिखा? – साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर तलाक की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी जिंदगी हमें अलग राहों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार और बातचीत के बाद, मैंने और पारुपल्ली कश्यप ने अलग होने का फैसला लिया है। हम शांति, आत्म-विकास और मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं—खुद के लिए और एक-दूसरे के लिए। मैं बीते पलों के लिए आभारी हूं और आगे के सफर के लिए कश्यप को शुभकामनाएं देती हूं। कृपया इस समय हमारी निजता का सम्मान करें और समझने के लिए धन्यवाद।’