
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार जिनके बारे में आपको यह तो पहले से ही पता होगा की उनकी अभी कुछ समय पहले ही तबियत ठीक नही थी व उन्हें अस्पताल में भी भर्ती किया गया था। अब वैसे भी दिलीप कुमार साहब पूरी तरह से ठीक है। लेकिन आए दिन उनकी तबियत पर हमे नई नई खबरे सुनने को मिलती ही रहती है।
अब इसके बाद अभी हाल ही में दिलीप कुमार की पत्नी अभिनेत्री सायरा बानो ने भी एक ट्वीट किया है तथा सायरा बानो ने अपने इस ट्वीट में दिलीप कुमार के स्वास्थ के बारे में हमे जानकारी दी।
सायरा बानो ने ट्वीट में कहा कि, ‘फिलहाल दिलीप साहब ठीक है, पर शनिवार को उनकी हालात थोड़ी खराब थी, जिसके चलते डॉक्टरों को घर पर ही बुलाना पड़ा और डॉक्टरों ने उनका इलाज घर पर ही किया। जिसके बाद उनके तबीयत में सुधार आया।’
बता दें कि दिलीप कुमार 94 साल के हो चुके हैं और उनकी तबीयत अधिकतर नासाज रहती है। खबरें थीं कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत में गिरावट आई है लेकिन सायरा बानो के ट्वीट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website