
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ से कमबैक करने जा रही हैं। ‘भारत’ में प्रियंका का नाम फाइनल होने के बाद सलमान ने एक ट्वीट कर प्रियंका को ताना मारा था लेकिन प्रियंका ने दबंग खान का बड़ा मजेदार जवाब दिया।
प्रियंका चोपड़ा ने सलमान के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,’ यूपी बरेली की पली बढ़ी हूं जनाब। देसी गर्ल हमेशा से हूं। मैं भारत का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। सेट पर सभी से मिलते हैं।’ सलमान और प्रियंका के इस ट्वीट का बेहद पसंद किया जा रहा है।
बता दें सिनेमा के पर्दे पर प्रियंका और सलमान का पुनर्मिलन लगभग 10 साल बाद हो रहा है। 2008 की फ़िल्म गॉड तुसी ग्रेट हो में दोनों आख़िरी बार साथ आये थे। हालांकि प्रियंका के साथ सलमान की ये चौथी फ़िल्म होगी। पहली बार 2004 की फ़िल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान-प्रियंका की जोड़ी बनी। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार भी थे। फिर 2007 की फ़िल्म सलामे-इश्क़ में दोनों साथ आये। भारत 2019 की ईद पर रिलीज़ होगी।
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान ने हॉलीवुड से लौटी प्रियंका चोपड़ा पर ली चुटकी, ‘देसी गर्ल’ ने किया पलटवार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website