
फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर अपने सपनों की फिल्म “सारे जहां से अच्छा” बनाना चाहते हैं। इस फिल्म के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा हैं। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के जीवन पर आधारित है। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले पहले भारतीय थे। 1984 में सोवियत रॉकेट सोयुज टी -11 में अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले पहले भारतीय नागरिक भी थे।
इस बायोपिक में सबसे पहले सुपरस्टार आमिर खान को लिए जाने की बात सामने आई। शाहरुख खान से भी बात लगभग पक्की हो चुकी थी लेकिन बात बनी नहीं। रणबीर कपूर, विक्की कौशल का नाम भी सामने आया, लेकिन कोई खास पुष्टि नहीं हो पाई हैं।
सिद्धार्थ इस रोल के लिए सलमान को लेने के बारे में सोच रहे हैं। सिद्धार्थ रॉय कपूर सलमान खान से इस बारे में बात करने के लिए गए हैं पर सलमान ने इस फिल्म को करने के लिए अभी हां नहीं की हैं।
सिद्धार्थ ने नेटफ्लिक्स की फिल्म “ये बैले” के सेट पर कहा, “हम सांसें थाम कर इसके होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्शन महेश मथई करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website