
कहते है इंसान कुछ ठान ले तो हर ना मुमकिन चीज को मुमकिन बना सकता है। इन दिनों चीन के सोशल मीडिया पर एक पेंटर की वीडियो वायरल हो रही है पर इसेके पीछे कारण बेहद दिलचस्प है। दरअसल ये पेंटर बिना हाथों के पेंटिंग बनाता है। आप सोट रहे होंगे कि बिना हाथों के पेटिंग कैसे बनाई जा सकती है पर इन इस पेंटर के जज्बे को देखकर हर कोई इसे सलाम करना चाहेगा।
जियांग रोंग्यू नाम के यह पेंटर बिना हाथ के ही पेंटिंग करते हैं क्योंकि कुछ साल पहले उनके दोनों हाथ एक धमाके का शिकार हो गए थे। ऐसे में जियांग की खूबसूरत पेंटिंग्स साबित कर रही हैं कि पेंटिंग करने के लिए हाथ जरूरी नहीं हैं। बता दें कि साल 2013 में जियांग ने एक धमाके में अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे। इसके बाद भी जियांग ने हार नहीं मानी और मुश्किल हालातों का सामना करते हुए पेंटिंग्स बनाईं। अब जियांग की पेंटिंग्स न सिर्फ उनकी जीविका का साधन बन चुकी हैं, बल्कि उनकी वजह से वह ऑनलाइन स्टार भी बन चुके हैं।
दरअसल जियांग ने सोशल मीडिया पर कई ऐसे विडियो पोस्ट किए, जिनमें वह बिना हाथ के पेंटिंग करते दिखते हैं। इसके बाद से ही जियांग को उनकी प्रतिभा और हौसले के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website