Sunday , March 15 2026 10:42 PM
Home / Entertainment / Bollywood / वॉरियर्स को सलाम: अक्षय कुमार ने फिर दिखाई अपनी दरियादिली, मुंबई पुलिस को डोनेट किए 2 करोड़ रुपए

वॉरियर्स को सलाम: अक्षय कुमार ने फिर दिखाई अपनी दरियादिली, मुंबई पुलिस को डोनेट किए 2 करोड़ रुपए


बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की दरियादिली किसी से छिपी नहीं है। उन्हें अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आता देखा जाता है। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन और देश में स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियाें के साथ-साथ पुलिस के समर्पण को देखते हुए वे उनके लिए लगातार डोनेशन दे रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर अक्षय की दरियादिली देखने को मिली।
अक्षय ने अब मुंबई पुलिस को दो करोड़ का डोनेशन दिया है, इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार को शेयर की। मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा-‘मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए 2 करोड़ रुपए का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है।
आपका यह सहयोग उन लोगों की ज़िंदगी की रक्षा करने में मदद करेगा जो इस शहर की सुरक्षा के लिए समर्पित हैं- मुंबई पुलिस के पुरुष और महिला साथी।’
बता दें कि लाॅकडाउन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री और दिहाड़ी मजदूर वर्ग पर मुसीबत आई है।अक्षय ने उनकी मदद दिल खोलकर की है। इसके पहले वह पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ का डोनेशन दे चुके हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) के उत्पादन में मदद के लिए बीएमसी को 3 करोड़ रुपये दे चुके हैं। इसके अलावा अक्षय ने गैटी गैलेक्सी के कर्मचारियों की सैलरी के लिए उसके मालिक को आर्थिक मदद भी पहुंचाई।