
भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ ही सानिया ने यह कंफर्म कर दिया कि वह जल्द ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बच्चे की मां बनने वाली हैं। फोटो में उन्होंने साथ-साथ यह भी बता दिया कि बच्चे का सरनेम क्या होगा।
इस फोटो में फैमिली वार्डरोब की तस्वीर है, जिसमें एक तरफ सानिया का वार्डरोब है तो दूसरी तरफ शोएब मलिक का वार्डरोब और बीच में बेबी का वार्डरोब, जिसमें छोटे कपड़े और दूध की बोतल रखी गई है। इस फोटो के साथ कैप्शन दिया गया है, बेबी मिर्जा मलिक। यानी सानिया के बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा।
हाल ही में सानिया ने अपने बच्चे के सरनेम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। सानिया ने गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात पर एक परिचर्चा के दौरान कहा, “मैं आपको “एक राज की बात बताती हूं। मेरे पति और मैंने इस पर बात की है। हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा तो उसका सरनेम मिर्जा-मलिक होगा और हम दोनों एक बेटी चाहते हैं।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website