Wednesday , March 4 2026 7:25 PM
Home / Off- Beat / इस लड़की की सेल्फी देख आप भी खा जाएंगे धोखा, सोशल मीडिया पर हुई हिट

इस लड़की की सेल्फी देख आप भी खा जाएंगे धोखा, सोशल मीडिया पर हुई हिट


सोशल मीडिया पर एक लड़की की सेल्फी खूब वायरल हो रही है। इस सेल्फी को देखकर पहली नजर में तो लोग कन्फ्यूज्ड हो रहे हैं लेकिन जब इसकी सच्चाई जानी तो सभी इसे शेयर कर रहे हैं। दरअसल स्पेन की मारिजोल विलानुएवा ने ट्विटर पर मिरर सेल्फी पोस्ट की है। वह अपनी फोटो में फैशन पैटर्न दिखाना चाहती थी कि उसने कैसे दो क्लैशिंग पैटर्न की पेयरिंग की है। लेकिन यूजर्स ने तो फोटो में कुछ अलग ही ढूंढ निकाला।
यूजर्स ने लड़की की के कपड़ों की पेयरिंग को इगनोर करते हुए सीधे उसकी टांगों पर कमेंट कर दिया। गलती यूजर्स की भी नहीं है अगर पहली लुक में फोटों को देखें तो दिमाग में सवाल आता है कि किसी की टांगें इतनी पतली कैसे हो सकती हैं।
आॅप्टिकल इलूजन के चलते लोग कन्फ्यूज हो गए कि लड़की की एक टांग है या फिर दो। बस फिर क्या था फोटो पर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लग गए।