पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर और भारतीय रैपर बादशाह के एक-दूसरे को डेट करने की बातें सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों को हाल ही में दुबई में एक साथ देखा गया था। दोनों की साथ में घूमते हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। इन तस्वीरों में दोनों साथ में खरीदारी करते और कैफे में जाते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के बाद पाकिस्तान में इस बात की भी चर्चा होने लगी कि पाकिस्तानी लड़कियों को भारत के लड़के क्यों अच्छे लग रहे हैं। हानिया के साथ-साथ इस साल पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का भी वहां के लोग जिक्र कर रहे हैं।
हानिया और बादशाह की तस्वीरें वायरल होने के बाद पाकिस्तान के कई यूट्यूबर्स ने आम लोगों से बातचीत कर ये जानने की कोशिश की है कि वहां की लड़कियों को भारतीय मर्द क्यों भा रहे हैं। इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन सामने आए। एक बुजुर्ग अल्ताफ ने कहा कि किसको कौन अच्छा लग जाए ये पहले से तय नहीं किया जा सकता। अगर किसी को भारत में प्यार है तो उसे शादी करनी चाहिए। भारत के लोग भी अच्छे हैं, जो बातें हैं वो दोनों तरफ के सियासत करने वालों ने फैलाई है।
लड़कियों की इज्जत करते हैं भारत के लोग – पाकिस्तानियों की बातचीत में जो अहम बात सामने आई है, वो ये कि बहुत सी पाकिस्तानी लड़कियां भारतीय लड़कियों का औरते के लिए नजरियां बेहतर मानती हैं। कई लड़कियों ने इस बात को माना कि क्योंकि भारतीय मर्द ज्यादा इज्जत अपनी औरतों को देते हैं, इसलिए उनको भारत के लोग अच्छे लगते हैं। कई लोगों ने इस बात को भी माना कि भारतीय बीते कुछ सालों में ज्यादा तरक्की कर गए हैं जबकि पाकिस्तान पिछड़ गया है। ये भी लड़कियों को भारतीयों की ओर आकर्षण की एक वजह है।
Home / News / India / सीमा हैदर का सचिन, अब बादशाह… पाकिस्तान की लड़कियों को क्यों भा रहे भारतीय मर्द, खुद बताया