
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपनी कमेंट्री और मजेदार ट्वीट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सोमवार को सहवाग ने दो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। एक में सौरव गांगुली फर्श पर लेटे हुए हैं और दूसरे में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न सोफा पर सो रहे है। इस तस्वीरों के साथ सहवाग ने लिखा, हम अपना भविष्य अपने सपनों से लिखे हैं, और ये दो महान खिलाड़ी अपने सपनों का पीछा कर रहे हैं। सोने का मजा…।
इसके बाद सहवाग के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शेन वॉर्न ने लिखा कि, हा…हा…। बारिश ब्रेक के दौरान मुझे मिला। यहां शेन वॉर्न सोने का मजा लेने की बात कह रहे है।
इससे पहले रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान गांगुली के करियर के आंकड़ों को लेकर सहवाग ने चुटकी ली, जिसके बाद गांगुली ने सहवाग को खुला चैलेंज कर दिया।
गांगुली ने सहवाग को 20 जून को यानी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद 100 मीटर दौड़ का चैलेंज दिया। गांगुली चैलेंज देने तक नहीं रूके, बल्कि उन्होंने सहवाग के फिटनेस पर चटखारे लेकर कहा कि सहवाग को दो फीजियो की सेवाएं भी दी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने 100 मीटर की दौड़ को 70 मीटर कर दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website