Sunday , August 3 2025 3:49 AM
Home / Entertainment / सेलेना गोमेज मंगेतर की गोद में ऐसे गुजार रहीं दिसंबर की ठंड, 2 करोड़ की सगाई वाली अंगूठी पर टिकी लोगों की नजर

सेलेना गोमेज मंगेतर की गोद में ऐसे गुजार रहीं दिसंबर की ठंड, 2 करोड़ की सगाई वाली अंगूठी पर टिकी लोगों की नजर


हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अक्सर अपने मंगेतर बेनी ब्लैंको के साथ कोजी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। मंगेतर की बांहों में लेटे हुए सेलेना ने कोजी फोटो दिखाई है जिसे देखकर सिंगल लोगों का दिल जल सकता है।
सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज और उनके मंगेतर बेनी ब्लैंको हर दिन कपल गोल्स देकर सिंगल्स की नींदे हराम कर रहे हैं। सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको कोजी फोटोज शेयर करके सर्दी में बाकी लोगों का दिल जला रहे हैं। उन्होंने फिर से कुछ ऐसा ही किया है। हाल ही में 36 वर्षीय बेनी ब्लैंको ने ठंड में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।
ब्लैंको और सेलेना को देखकर लोग खूब सारे फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस बीच सेलेना भी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी बॉयफ्रेंड के साथ कोजी फोटोज शेयर की हैं।
मंगेतर की बांहों में सेलेना गोमेज – तस्वीर में सेलेना गोमेज को ब्लैंको की बाहों में बैठे हुए देखा गया और दोनों एक-दूसरे को किस करने में डूबे हुए हैं। ठंड में सेलेना ने टोपी पहनी हुई है और ऊनी कपड़े पहनकर वो मंगेतर की गोद में बैठी हुई हैं। दोनों को ऐसे देखकर फैंस की नजरें उनसे हट नहीं रही हैं और खासकर हर कोई सेलेना की हीरे की रिंग की ही बात कर रहा है।