
सिडनी : टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स उस समय इंटरनेट पर छा गई जब उन्होंने ब्रैस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए गाना ‘आई टच माइसेल्फ’ गाया। उक्त वीडियो की खास बात यह है कि सेरेना ने इसे टापलेस होकर फिल्माया है। इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में सेरेना ने अपने स्तनों को हाथ से ढका हुआ है और वह ब्रेस्ट कैंसर नेटवर्क आस्ट्रेलिया के समर्थन में आस्ट्रेलिया के बैंड द डिविनिल्स का 1991 का गाना गा रही हैं।
सेरेना ने पोस्ट में लिखा- इस बार स्तन कैंसर जागरूकता माह पर मैंने द डिविनिल्स के वैश्विक हिट ‘आई टच माइसेल्फ’ को रिकार्ड किया जिससे कि महिलाओं को याद दिलाऊं कि वे नियमित रूप से स्वयं का निरीक्षण करें।’’ उन्होंने कहा- हां, ऐसा करते हुए मैं असहज हो गई लेकिन मैं ऐसा करना चाहती थी क्योंकि यह पूरी दुनिया की औरतों के लिए एक मुद्दा है। जल्दी पता चलना महत्वपूर्ण है- इससे काफी सारी जानें बचाई जा सकती हैं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website