
महिला टेनिस प्लेयर सेरेना विलियमस ने ऑस्ट्रेलिया में हुए बुशफायर में मारे गए जानवरों को श्रद्धांजलि देने के लिए नेल आर्ट का इस्तेमाल किया। सेरेना ने ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले कोएला बियर का टैटू अपने नेल पर बनवाया है। इससे उन्होंने बुशफायर में मारे गए करीब 50 करोड़ जानवरों को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर सेरेना की उनके इस कार्य के कारण सराहना हो रही है। देखें फोटोज-
सेरेना ने जूतों पर लिखवाया है बेटी का नाम
सेरेना टेनिस जगत की सबसे ग्लैमरस खिलाडिय़ों में से एक है। हर ग्रैंड स्लैम में उनका अलग अंदाज होता है। सेरेना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान बीते साल रेड लेवन एरेना में खेले गए मैच में फिटनैट लेगिंग ड्रैस पहनी थी। सेरेना ने तर्क दिया था कि उन्हें प्रयोग करना अच्छा लगता है इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website