Tuesday , February 17 2026 6:17 AM
Home / Food / लंच या डिनर में परोसें Mango Chutney

लंच या डिनर में परोसें Mango Chutney


आज हम आपको खट्टी-मीठी कच्चे आम की चटनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे एक बार खाने के बाद आपका बार-बार खाने का मन करेगा। आइए जानिए आम की चटनी बनाने की विधि।
सामग्री
कच्चा आम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)- 500 ग्राम
चीनी- 250 ग्राम
नमक- 2 टीस्पून
सरसों की दाल- 2 टीस्पून
मुनक्का (बीज निकले हुए)- 50 ग्राम
सूखे खजूर (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)- 50 ग्राम
लहसुन का पेस्ट- 1 टेबलस्पून
अदरक का पेस्ट- 1 गाठ
लाल मिर्च पाउडर- 2 टीस्पून
सिरका- 100 मि.ली.
लाल मिर्च- 5
विधि
1. सबसे पहले पैन में 50 मि.ली सिरका और आम के टुकड़े डाल कर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
2. अब दूसरे पैन में 50 मि.ली. सिरका और चीनी डाल कर तब तक गर्म करें जब तक चीनी घुल न जाए।
3. फिर इसमें पके हुए आम और बाकी की सामग्री डाल कर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
4. अब इस मिश्रण को जार में डाल कर धूप में 3 दिन के लिए रखें।
5. खट्टा-मीठा आचार बन कर तैयार है। अब इसे लंच या डिनर में सर्व करें।