
नीरज चोपड़ा एक बार फिर नेशनल स्टेडियम में भाला फेंक के फाइनल में उतरेंगे। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 84.50 मीटर का थ्रो किया। फाइनल में नीरज को अरशद नदीम और जूलियन वेबर जैसे खिलाड़ी से टक्कर मिलेगी।
2021 में जापान के टोक्यो में हुए ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। इस इवेंट का आयोजन नेशनल स्टेडियम में हुआ था। अब करीब 4 साल बाद नीरज चोपड़ा एक बार फिर नेशनल स्टेडियम में भाला फेंक के फाइनल में उतरने वाले हैं। इस बार टूर्नामेंट है विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप। नीरज इसके डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। बुधवार को हुए क्वालिफिकेशन राउंड में 84.50 मीटर का थ्रो करके वह फाइनल में पहुंचे।
फाइनल में कई दिग्गज एथलीट – नीरज चोपड़ा के अलावा फाइनल में ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम , डायमंड लीग चैंपियन जूलियन वेबर, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स के अलावा जुलिअस येगो, डेविड वेंगनर, कर्टिस थॉम्पसन, कैमरून मैएंट्री, रुमेश थरंगा, जैकब वडलेज, केशोर्न वाल्कोट और सचिन यादव शामिल हैं। इन 12 में से 7 ऐसे एथलीट हैं जो 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो कर चुके हैं। क्वालिफिकेशन में एंडरसन पीटर्स ने 89.53 मीटर का बेस्ट थ्रो किया। इन एथलीट्स में करियर बेस्ट थ्रो भी पीटर्स के ही नाम है। 2022 में उन्होंने 93.07 मीटर भाला फेंका था।
वेबर का फॉर्म सबसे खतरनाक – वर्तमान फॉर्म को देखें तो जर्मनी के जूलियन वेबर सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले महीने ही ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग फाइनल में 91.51 मीटर का थ्रो किया था। उन्होंने दो बार 90 मीटर को क्रॉस किया। दोहा डायमंग लीग में नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का मार्क क्रॉस किया। हालांकि इसके बाद भी वह दूसरे नंबर पर रहे। वहां भी वेबर ने बाजी मार ली थी।
कब शुरू होगा फाइनल मुकाबला? – वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक इवेंट का फाइनल आज यानी 18 सितंबर को होगा। इसी शुरुआत भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसे स्टार् स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ ही जियो हॉटस्टार ऐप पर देखा जा सकता है।
Home / Sports / 12 में से 7 एथलीट 90 मीटर क्लब वाले, ओलंपिक से लेकर डायमंड लीग चैंपियन तक गोल्ड की रेस में
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website