Thursday , March 5 2026 12:04 AM
Home / Off- Beat / जापान की एक और शहजादी छोड़ेंगीं शाही रुतबा

जापान की एक और शहजादी छोड़ेंगीं शाही रुतबा


टोक्यो: जापानी शहजादी अयाको ने एक आम शहरी से शादी करने का ऐलान किया है। इससे पहले इनके ही खानदान की 2 शहजादियां दिल के सामने मजबूर होने के कारण शाही रुतबा छोड़ चुकी हैं।

जापान के शाही सूत्रों के अनुसार बादशाह अकीहोतो के स्वर्गीय भाई की तीसरी और सबसे छोटी पुत्री अयाको ने शिपिंग फर्म से जुड़े 32 वर्षीय मोरोयो नामक एक आम शहरी से शादी करने का फैसला किया है। दोनों एक-दूसरे को एक वर्ष से जानते हैं। उन्होंने आगामी 12 अगस्त को मंगनी व 29 अक्तूबर को शादी करने का ऐलान किया है। जापान के एक विवादित शाही कानून के मुताबिक राज परिवार की महिला सदस्य आम शहरी से शादी के बाद अपना शाही रुतबा गंवा देती है जबकि कोई पुरुष ऐसा करता है तो उसका शाही दर्जा बरकरार रहता है।