Tuesday , February 10 2026 1:13 PM
Home / Sports / शाहीन अफरीदी से खफा शाहिद, बोले- हसन अली ने कैच छोड़ दिया था लेकिन आपको दिमाग लगाना चाहिए था

शाहीन अफरीदी से खफा शाहिद, बोले- हसन अली ने कैच छोड़ दिया था लेकिन आपको दिमाग लगाना चाहिए था

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) से बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह शाहीन (Shaheen) ने टी20 वर्ल्ड कप 2021 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19वें ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं की।
पाकिस्तान के समां टीवी (Samaa TV) से बात करते हुए शाहिद (Shaheen) ने कहा कि बेशक हसन अली (Hasan Ali) ने ओवर की तीसरी गेंद पर कैच छोड़ दिया था लेकिन इसके बाद भी शाहीन (Shaheen) को समझदारी से गेंदबाजी करनी चाहिए थी।
गौरतलब है कि शाहिद (Shahid) की बड़ी बेटी अक्सा और शाहीन की सगाई हो चुकी है। और जल्द ही दोनों की शादी होने वाली है। मई में दोनों परिवारों ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी।
उन्होंने कहा, ‘मैं एक बात को लेकर शाहीन से खुश नहीं हूं। ठीक है, हसन अली ने कैच छोड़ दिया (Hasan Dropped Catch) था लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आप बुरी गेंदबाजी करेंगे और लगातार तीन छक्के खाएंगे।’
उन्होंने कहा, ‘शाहीन के पास इतनी रफ्तार (Shaheen Afridi Pace) है उसे इसका इस्तेमाल समझकर करना चाहिए था। अगर कैच छूट भी गया था तो उसे अपना दिमाग लगाना चाहिए था और इस रफ्तार के साथ ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर फेंकनी चाहिए थीं। वह इस तरह का गेंदबाज नहीं है जिस पर ऐसे शॉट लगाए जाएं।’
प्लेयर ऑफ द मैच मैथ्यू वेड (41* रन, 17 गेंद, 2 फोर, 4 सिक्स) और मार्कस स्टोइनिस (40* रन, 31 गेंद, 2 फोर, 2 सिक्स) ने छठे विकेट के लिए केवल 6.4 ओवर्स में नॉट आउट 81 रन की पार्टनरशिप की। बाएं हाथ के बैट्समैन वेड ने इस टूर्नामेंट के सबसे घातक बोलर्स में से एक शाहीन शाह अफरीदी द्वारा डाले 19वें ओ‌वर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन सिक्स मारकर ऑस्ट्रेलिया को एक ओ‌वर पहले ही जीत दिला दी।
अनुभव से सीखेंगे शाहीन: शाहिद : हालांकि शाहीन पाकिस्तान टीम को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंचा सके लेकिन शाहिद इस बात को लेकर आशांवित हैं कि बाएं हाथ का यह पेसर इस टूर्नमेंट से काफी कुछ सीखेंगे।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि नई गेंद से शाहीन का हुनर वसीम अकरम (Wasim Akram) और मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के स्तर का है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए, ‘मैं कहना चाहूंगा कि उन्होंने पूरे टूर्नमेंट में शानादर गेंदबाजी की। मैंने सिर्फ वसीम भाई और शायद मोहम्मद आमिर नई गेंद से ऐसी बोलिंग करते थे। वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह इस क्रिकेट अनुभव से सीखेंगे और खुद को भविष्य के लिए तैयार करेंगे।’ अगला टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।