
बॉलीवुड के किंग यानि कि शाहरूख खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि शाहरुख का प्रोडक्शन हाउस एक कोरियाई फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने जा रहा है।
बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की टीम ने कोरियाई फिल्म ‘अ हार्ड डे’ के हिंदी रीमेक बनाने के लिए राइट्स खरीदे हैं। शाहरुख और उनकी टीम को यह फिल्म बेहद पसंद आई है। खबरों की मानें तो शाहरुख इस फिल्म के निर्देशन की कमान सुजॉय घोष को सौंप सकते हैं।
‘अ हार्ड डे’ एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो गलती से अपनी कार से एक आदमी को मार देता है। इसके बाद वह इसे छिपाने के लिए अपनी मां के अंतिम संस्कार के दिन उसकी लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website