Thursday , March 12 2026 12:48 AM
Home / Entertainment / Bollywood / शाहरूख खान की चचेरी बहन नूरजहां का लबीं बीमारी के बाद निधन

शाहरूख खान की चचेरी बहन नूरजहां का लबीं बीमारी के बाद निधन


बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की चचेरी बहन नूरजहां का निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, नूरजहां का निधन पाकिस्तान के पेशावर में हुआ। बता दें ये जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने परिवार के हवाले से मंगलवार को दी। नूरजहां के छोटे भाई मंसूर अहमद ने जियो न्यूज से अपनी बहन के इंतकाल की पुष्टि की और बताया कि वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थी।
नूरजहां पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मोहल्ला शाह वली कताल क्षेत्र में रहती थीं। शहर परिषद के पूर्व सदस्य एवं नूरजहां के पड़ोसी मियां जुल्फिकार ने भी उनके निधन की पुष्टि की। उनकी आयु के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।
जानकारी के लिए बता दें कि नूरजहां जिला और शहर पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2018 के आम चुनाव में अपना नामांकन भी दाखिल किया था हालांकि बाद में उसे वापस ले लिया था। रिपोर्ट के अनुसार वह शाहरुख के घर दो बार जा चुकी थीं और सीमा पार अपने रिश्तेदारों से संपर्क में रहती थीं।