Wednesday , March 4 2026 3:38 PM
Home / Sports / शमी ने मैच टाई कराया, सुपर ओवर में रोहित ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर सीरीज में जीत दिलाई

शमी ने मैच टाई कराया, सुपर ओवर में रोहित ने आखिरी 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर सीरीज में जीत दिलाई


भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 की सीरीज के तीसरे मैच को सुपर ओवर में जीत लिया। उसने न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज अपने नाम किया। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 179 रन ही बनाए। सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा। जवाब में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने मिलकर 20 रन बना दिए। रोहित ने आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्के लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।

टीम इतिहास में भारत का मैच दूसरी बार टाई हुआ। पिछली बार 2007 वर्ल्ड कप में उसने पाकिस्तान को बॉलआउट में हराया था। हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

गेंद क्या हुआ
19.1
रॉस टेलर ने छक्का मारा

19.2 टेलर ने 1 रन लिया
19.3 शमी ने विलियम्सन को आउट किया
19.4 कोई रन नहीं
19.5 शिफर्ट ने 1 रन लिया
19.6 शमी ने टेलर को आउट किया
भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया

गेंद क्या हुआ
1 केन विलियम्सन ने 1 रन लिया
2 मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया
3 विलियम्सन ने छक्का लगाया
4 विलियम्सन ने चौका लगाया
5 बाई में 1 रन
6 गुप्टिल ने चौका लगाया
न्यूजीलैंड के लिए साउदी ने सुपर ओवर किया

गेंद क्या हुआ
1 रोहित ने 2 रन लिए
2 रोहित ने 1 रन लिया
3 राहुल ने चौका लगाया
4 राहुल ने 1 रन लिया
5 रोहित ने छक्का लगाया
6 रोहित ने छक्का लगाया
साउदी ने पांचवीं बार सुपर ओवर में गेंदबाजी की, 4 बार हारे
टिम साउदी ने न्यूजीलैंड के लिए पांचवीं बार सुपर ओवर में गेंदबाजी की। वे पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम जीत दिला सके थे। इसके बाद 2012 में श्रीलंका और वेस्टइंडीज, 2019 में इंग्लैंड और 2020 में भारत के खिलाफ उनकी टीम हार गई।
गुप्टिल-मुनरो ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की

मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। गुप्टिल को शार्दुल ने आउट किया। मुनरो (14) को जडेजा ने राहुल के हाथों स्टंप कराया। मिशेल सेंटनर (9) को चहल ने बोल्ड किया। इससे पहले भारत के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट लिए।

कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

कोहली मैच में 25 रन बनाते ही कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।

116 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया

रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

रोहित ने तीसरी बार 23 गेंद पर अर्धशतक लगाया

गेंद किसके खिलाफ मैदान साल
22 वेस्टइंडीज लाउडरहिल 2016
23 बांग्लादेश राजकोट 2019
23 वेस्टइंडीज मुंबई 2019
23 न्यूजीलैंड हैमिल्टन 2020
तीसरे नंबर पर शिवम दुबे फ्लॉप

इससे पहले लोकेश राहुल 27 रन बनाकर ग्रैंडहोम की गेंद पर आउट हुए। रोहित और राहुल ने पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। शिवम दुबे 3 रन पर पवेलियन लौटे। उन्हें कोहली की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। दुबे को बेनेट ने पवेलियन भेजा। श्रेयस अय्यर 17 रन बनाकर आउट हुए।
स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा कै. साउदी बो. बेनेट 65 40 6 3
लोकेश राहुल कै. मुनरो 27 19 2 1
शिवम दुबे कै. सोढ़ी बो. बेनेट 3 7 0 0
विराट कोहली कै. साउदी बो. बेनेट 38 27 2 1
श्रेयस अय्यर स्टंप शिफर्ट बो. सेंटनर 17 16 0 1
मनीष पांडे नाबाद 14 6 1 1
रविंद्र जडेजा नाबाद 10 5 0 1
रन: 179/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5.
विकेट पतन: 89/1, 94/2, 96/3, 142/4, 160/5.

गेंदबाजी: टिम साउदी: 4-0-39-0, हामिश बेनेट: 4-0-54-3, स्कॉट कुग्गलेजिन: 2-0-10-1, मिशेल सेंटनर: 4-0-37-1, ईश सोढ़ी: 4-0-23-0, कॉलिन डी ग्रैंडहोम: 2-0-13-1.

स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मार्टिन गुप्टिल कै. सैमसन बो. ठाकुर 31 21 2 3
कॉलिन मुनरो कै. राहुल बो. जडेजा 14 16 2 0
केन विलियम्सन कै. राहुल बो. शमी 95 48 8 6
मिशेल सेंटनर बोल्ड बो. चहल 9 11 1 0
कॉलिन डी ग्रैंडहोम कै. दुबे बो. ठाकुर 5 12 0 0
रॉस टेलर बोल्ड बो. शमी 17 10 1 1
टिम शिफर्ट नाबाद 0 2 0 0
रन: 179/6, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 8.

विकेट पतन: 47/1, 52/2, 88/3, 137/4, 178/5, 179/6.

गेंदबाजी: शार्दुल ठाकुर: 3-0-21-2, मोहम्मद शमी: 4-0-32-2, जसप्रीत बुमराह: 4-0-45-0, युजवेंद्र चहल: 4-0-36-1, रविंद्र जडेजा: 4-0-23-1, शिवम दुबे:1-0-14-0.