Wednesday , March 4 2026 6:42 PM
Home / Sports / शमी की हसीन ‘हेट स्टोरी’, पत्नी का एक ओवर भी ना झेल पाए

शमी की हसीन ‘हेट स्टोरी’, पत्नी का एक ओवर भी ना झेल पाए


पहली बार किसी क्रिकेटर की बीवी बोली है। बोली तो क्या बोली- क्रिकेट जगत में मैच फिक्सिंग, रंगीन मिजाजी, लेट नाइट पार्टियां सबका भंडा फोड़ गई। बात यहां हसीन जहां की हो रही है। हसीन जहां भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हैं। बीते कुछ दिनों से वह अपने पति पर संगीन आरोपों के बाउंसर फेंक रही है। वहीं, पत्नी के बाउंसरों पर शमी अभी डिफेंसिव मोड पर चल रहे हैं। हसीन ने पिछले तीन दिनों में न सिर्फ शमी की परत दर परत खोली है। साथ ही साथ बीसीसीआई, मैच फिक्सिंग आदि को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। पेश है- हसीन के 5 बाउंसर यानी आरोप जिसपर शमी लजवाब हो गए हैं।

1. टीम इंडिया के साथ-साथ घूमते हैं दलाल, सप्ताई करते हैं लड़कियां
PunjabKesari
हसीन ने दहेज प्रताडऩा, घरेलू हिंसा तो एक तरफ टीम इंडिया मैनेजमेंट को भी आड़े हाथों ले लिया है। हसीन ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बीसीसीआई खिलाडिय़ों को अपनी जिम्मेदारी पर विदेश ले जाता है। वहां वह खिलाडिय़ों को जिस मर्जी होटल में रुकवा लें वहां आस-पास दलाल घूमते मिल ही जाएंगे। यही दलाल खिलाडिय़ों को लड़कियां मुहैया करवाते हैं। शमी भी दूध के धुले नहीं है। कुलदीप नामक एक व्यक्ति उन्हें लड़कियां सप्ताई करता था। यहां सवाल उठता है कि इतने बड़े होटलों में सुरक्षा के बावजूद लड़कियां कैसे स्टार खिलाडिय़ों के कमरे तक पहुंच जाती थी। पूरा मामला गड़बड़ है। बीसीसीआई इसकी जांच करे।

2. भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाते थे शमी
PunjabKesari
हसीन ने शमी तो क्या अपने देवर को भी आड़े हाथों लिया है। हसीन का कहना है कि वह लंबे समय से प्रताडि़त हो रही थी। परिवार के बीच उन्होंने अपनी बात रखने की कोशिश की गई तो उन्हें पीटा गया। वह विरोध करती तो देवर उनपर हाथ तक उठाते थे। हसीन ने यहां तक आरोप लगाया कि शमी उनपर देवर से संबंध बनाने का दबाव भी बनाते थे। मना करने पर घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा।

3. पाकिस्तान की लड़की से पैसे लेने दुबई जाते थे, बैग पर लगाकर रखते थे ताले
PunjabKesari
हसीन ने शमी पर पाकिस्तान की एक युवती से संदिग्ध संबंध होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा- शमी उक्त युवती से रुपये लेने के लिए कई बार दुबई गए। यह रुपए कराची के रास्ते दुबई पहुंचते थे। बीसीसीआई और पुलिस अगर इस बात की जांच करे कि वह युवती कौन है और शमी को वह पैसे क्यों देती थीं तो कई नई बातें सामने आ सकती हैं। शमी जब भी विदेशी दौरे से घर लौटते थे तो उनके सारे बैग पर ताले लगे होते थे। यह सिर्फ इसलिए कि कोई जान न सके कि शमी क्या-क्या करके लौटे हैं।

4. कार में कारपेट के नीचे फोन छिपाने का क्या मतलब है
PunjabKesari
हसीन ने आरोप लगाया था कि शमी जिस फोन से अश£ील चैट करता था उसे वह हमेशा छिपाकर रखता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने शमी की बीएमडब्ल्यू कार में ड्राइविंग सीट के कारपेट के नीचे से मोबाइल फोन निकालते शमी को देखा। मैं अचानक वहां पहुंच गई थी। मैंने शमी से पूछा तुम फोन क्यों छूपा रहे हो। तो उसने जवाब दिया कि तुम शक करोगे इसलिए कार में रखा था। मैंने कहा- यह शक की बात कहां से आ गई। कुछ गड़बड़ है तभी तुम ऐसा कर रहे हो। शमी जवाब दिए बगैर चले गए। वहीं, शमी ने जब फोन उनका न होने की बात कहीं तो हसीन ने कहा- शमी इससे इंकार नहीं कर सकते। हां यह जरूर है कि फोन किसी ने गिफ्ट किया हो। लेकिन इसका इस्तेमाल शमी ही कर रहे थे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
5. मेरी मर्जी के खिलाफ किया फेसबुक अकाउंट डिलिट
हसीन ने कहा- उन्हें पति शमी प्रताडि़त कर रहा है। यह बात उन्होंने कई रिश्तेदारों को बताई। किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार हारकर उन्हें फेसबुक पर अपनी बात रखनी पड़ी। हसीन ने कहा कि जब मैं मुश्किल में थी, उस समय मुझे किसी से कोई मदद या दिलासा नहीं मिला। जब मैंने अपनी बात कहने के लिए फेसबुक चुनी तो मेरे फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करवा दिया गया। कोई मुझे बताए- मेरी इजाजत के बिना मेरा अकाउंट क्यों डिलीट किया गया।
बोनस में : लास्ट बॉल पर एक बीमर बीसीसीआई ने मार दिया
पत्नी का आरोपों पर घिरे शमी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीमर से भी जख्मी हुए हैं। दरअसल जिस दिन इंडियन क्रिकेटर्स के लिए बीसीसीआई ने नए कॉन्ट्रेक्ट सिस्टम का ऐलान करना था। उसी दिन उनपर आरोप लग थे। ऐसे में बीसीसीआई ने आनन-फानन में शमी को कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट से हटा दिया। पिछले साल तक शमी बोर्ड की ग्रेड-बी लिस्ट में शामिल थे। उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते थे।