Monday , June 30 2025 5:41 AM
Home / Entertainment / Bollywood / शमिता शेट्टी को हई ये गंभीर बीमारी तो करवानी पड़ी सर्जरी, अस्पताल से वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

शमिता शेट्टी को हई ये गंभीर बीमारी तो करवानी पड़ी सर्जरी, अस्पताल से वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट


बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी हुई, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। शिल्पा ने उनका अस्पताल के बेड से वो वीडियो शेयर किया। जिसमें वह लोगों से कह रही हैं कि इस बीमारी को लोग गूगल करें और पता करें कि ये क्या है और कितनी दर्दनाक है।
शमिता शेट्टी ने ने वीडियो में कहा, ‘जो महिलाएं इसे देख रही हैं, वो जाकर एंडोमेट्रियोसिस को गूगल करें। आपको इसके बारे में जरूर जानना चाहिए कि ये दिक्कत आखिर है क्या। ये बहुत ही दर्दनाक है और इससे बहुत परेशानी भी होती है। जब किसी भी वजह से शरीर में दर्द महसूस हो तो अपने शरीर की बात सुनें। उसको पॉजिटिव लें। इगेनोर ना करें।’