Wednesday , March 11 2026 3:47 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ऋतिक रोशन का नाम सुनते ही कंगना राणावत ने बहाये आंसू

ऋतिक रोशन का नाम सुनते ही कंगना राणावत ने बहाये आंसू

12b
मुंबई- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत और अभिनेता ऋतिक रोशन की प्रेम कहानी के कुछ समय चर्चा में हैं।इनका अफेयर जितना दुनिया की नज़रों से छुपा हुआ था आज उतना ही इसका तमाशा बना हुआ है। हालांकि दोनों एक दूसरे के बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं बोलते। लेकिन हाल ही में एक इवेंट में पहुंची कंगना ने ऋतिक के साथ अपने बनते और बिगड़ते रिश्तों पर खुलकर बात की।

ऋतिक के साथ शुरू हुई उनकी लव-स्टोरी के बारे में कंगना ने बताया कि “ये एक पहाड़ों में रहने वाली लड़की की कहानी है, जो बहुत साहसी और जिद्दी है। उसको एक लड़के से प्यार हो जाता है। उसके लिए वो सब कुछ छोड़कर मुंबई आती है। वह उसके साथ तारों के नीचे खड़ी होती है, तब वह उसे किस करता है और आई लव यू कहता है। लड़की उसे विश्वास दिलाती है कि वह कोई आम लड़की नहीं बल्कि शेरनी है। पर जब लड़की सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ती है तो वो आदमी उससे डरने लगता है। ऐसे में उनकी लव-स्टोरी ट्रेजडी बन जाती है।”

गौरतलब है कि दोनों के बीच हुए विवाद के बाद कंगना द्वारा कथित तौर पर ऋतिक के लिए लिखे गए लव-लेटर लीक हुए थे। इस बारे में कंगना कहती हैं कि वो खत जो उन्होंने लिखे थे, दुनिया के सामने आए तब उन्हें बहुत बुरा महसूस हो रहा था क्योंकि कोई भी इस तरह के खत अपने प्यार के लिए भावुक होकर लिखता है। ये खत बहुत निजी होते हैं। आप अपनी जिंदगी का एक अहम हिस्सा पूरी दुनिया नहीं बल्कि उस अकेले व्यक्ति के साथ शेयर करते हो। ये बताते हुए कंगना राणावत के आखों से आंसू आ गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *