
शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ईटाइम्स से बातचीत में शिल्पा ने हसबैंड राज कुंद्रा और बेटे वियान को लेकर बातें कीं। उन्होंने बताया कि इतनी सी उम्र में वियान ने अपने एब्स भी बना लिए हैं। वियान अभी 11 साल का है और वो जिम जाने लगा है।
शिल्पा से पूछा गया कि क्या ये सच है कि उनके बेटे ने अपने एब्स बना लिए हैं? एक्ट्रेस ने कहा- उसे मेरा जीन्स मिला है, थैंक गॉड। उन्होंने आगे कहा, ‘कल मैंने उससे पूछा कि क्या उसने अपना होमवर्क कर लिया है क्योंकि अब वो मई में 12 साल का होने जा रहा है…तो पता है उसने क्या जवाब दिया? हां मम्मा, मैं जिम गया था। मैंने कहा- तुम्हें अपना होमवर्क फिनिश करना चाहिए, जिम के लिए बहुत टाइम है।’
Home / Entertainment / Bollywood / शिल्पा शेट्टी के बेटे बियान ने 11 साल की उम्र मे बना लिए अपने एब्स, मां ने कहा-उसे जिम जाना बहुत पसंद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website