
नई दिल्लीः न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप के दौरान भारतीय कप्ताव पृथ्वी शाॅ ने एक ऐसा रिकाॅर्ड बना दिया जिससे उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान पृथ्वी जैसे ही 14 रन पर पहुंचे तो वह किसी एक विश्व कप टूर्नामेंट में बतौर कप्तान रहते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।
उन्मुक्त चंद और विराट कोहली के इस रिकाॅर्ड को पछाड़ कर पृथ्वी शाॅ पहले नंबर पर आ गए हैं। पृथ्वी शाॅ ने फाइनल मुकाबले में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 56 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली। साल 2008 में विराट कोहली ने विश्व कप के 6 मैचों में 235 रन बनाए इस दौरान विराट का औसत 47.00 रहा। इस लिस्ट में कोहली दूसरे स्थान की बजाए तीसरे स्थान पर आ गए हैं। दूसरे स्थान पर उन्मुक्त चंद हैं, जिन्होंने साल 2012 में विश्वकप के 6 मैचों में 246 रन बनाए इस दौरान उनका औसत 49.20 रहा। इन दोनों को पीछे छोड़ पृथ्वी शाॅ अब पहले नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने ने 6 मैचों में 261 रन बनाए जिस दौरान उनका औसत 65.25 रहा।
कप्तान मैच रन औसत
पृथ्वी शाॅ(2018) 6 261 65.25
उन्मुक्त चंद(2012) 6 246 49.20
विराट कोहली(2008) 6 235 47.00
एक और खास रिकाॅर्ड बना डाला
अंडर-19 में खिलाड़ी अपने रिकाॅर्ड बनाते हैं। पृथ्वी शाॅ ने इस रिकाॅर्ड के साथ एक ओर रिकाॅर्ड बनाकर सबको हैरान कर दिया है। शाॅ अब विश्व कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। शाॅ की उम्र अब 18 साल और 86 दिन है। इनसे पहले ये कारनामा आॅस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने जब मार्श की अगुवाई में विश्व कप जीता था तब उनकी उम्र 18 साल और 102 दिन थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website