तिराना। निर्देशक जेंटियन कोची की फिल्म ‘डेब्रेक’ को ऑस्कर में विदेशी भाषा की श्रेणी में अल्बानिया की ओर से आधिकारिक रूप से चुना गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘डेब्रेक’ को साराजेवो फिल्मोत्सव में प्रीमियर के बाद काफी सराहा गया था। अगर इसे ऑस्कर में नामांकन मिलता है, तो यह इस मंच तक पहुंचने वाली पहली अल्बानियाई फिल्म होगी।
वर्ष 1996 से लेकर अब तक अल्बानिया ने ऑस्कर के लिए 10 फिल्में भेजी हैं लेकिन इनमें से किसी को भी नामांकन नहीं मिला।
कोची ने कहा, ‘‘डेब्रेक लोगों के दैनिक जीवन के संघर्षों की काल्पनिक कहानी है।’’