Sunday , April 5 2026 3:28 AM
Home / Entertainment / Bollywood / मालदीव से आते ही घायल हुईं श्रद्धा आर्या, पैरों की हो गई ऐसी दशा.. बेड पर पड़ी ‘प्रीता’

मालदीव से आते ही घायल हुईं श्रद्धा आर्या, पैरों की हो गई ऐसी दशा.. बेड पर पड़ी ‘प्रीता’


टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपने अच्छे लुक्स और नेचर के कारण टेलीविजन की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस को बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर लोग फॉलो करते हैं क्योंकि वह फैंस को अपनी लाइफ से काफी हद तक अपडेट रखती हैं। श्रद्धा पांच साल से डेली सोप ‘कुंडली भाग्य’ का हिस्सा रही हैं और उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। वह अक्सर शो के सेट से अपने को-स्टार्स के साथ फनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं। हाल ही में श्रद्धा अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के बीच आराम करने के लिए मालदीव के लिए रवाना हुईं। अब जब वह वापस आ गई हैं, तो उन्होंने अपना पैर घायल कर लिया है और अपने फैंस को हेल्त अपडेट दिया है।
श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बैंडेज में लिपटे अपने मुड़े हुए पैर की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘मुझे अपने स्टंट खुद करना पसंद है..जैसे मेरा पैर मरोड़ना।’ इससे ठीक पहले उन्होंने अपने को-स्टार पारस कलनावत के उनके लिए लाई गई चॉकलेट और मिठाई की एक तस्वीर शेयर की थी। ऐसा लग रहा था कि वह उनसे मिलने आए थे क्योंकि वह घायल थीं। खैर, हम श्रद्धा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
श्रद्धा आर्या के बारे में – श्रद्धा आर्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने इंडियन नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की है। वे एक दोस्त के जरिए मिले और एक-दूसरे से दूर होने के बाद दोनों को अपनी भावनाओं का एहसास हुआ। लगभग एक साल तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 13 नवंबर को सगाई की, उसके बाद 16 नवंबर को उनकी शादी हुई।
श्रद्धा आर्या के सीरियल्स – वर्कफ्रंट पर श्रद्धा करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस एकता कपूर के हिट शो ‘कुंडली भाग्य’ में प्रीता का रोल प्ले करती हैं।