
मास्को : रोमानिया की विश्व में नंबर एक सिमोना हालेप ने पीठ दर्द के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। हालेप ने कहा- मैंने अपनी तरफ से भरसक प्रयास किया कि मैं पूरी तरह से तैयार रहूं क्योंकि मैं यहां खेलना चाहती थी लेकिन दुर्भाग्य से मेरी पीठ में अब भी दर्द हो रहा है और मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हूं। हालेप सिंगापुर में साल के अंत में होने वाले डब्ल्यूटीए टूर्नामैंट के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website