Thursday , March 12 2026 1:16 AM
Home / Entertainment / Bollywood / धूप में बैठकर इस एक्ट्रेस ने लिया मड बाथ, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल

धूप में बैठकर इस एक्ट्रेस ने लिया मड बाथ, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल


एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा देती है। हाल ही में उन्होंने धूम में मड बाथ लेते हुए की एक तस्वीर शेयर की, जिसे देख फैंस के पसीने छूट गए हैं। फैंस इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी पूरी मिटी से लथपथ नजर आ रही हैं। धूप में वह एक स्टूल पर बैठी हुई हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-“माई फेवरेट मड बाथ स्पा, मड थैरेपी। शरुआती दौर में क्लियोपेट्रा को ये स्नान बहुत पसंद था और अब मुझे है। Balearic बीच पर रेड मड इंजॉय कर रही हूं। मड थेरपी अब भी अशुद्धता को बाहर करती है, त्‍वचा को मुलायम बनाती है और सर्कुलेशन बेहतर करती है और दर्द में आराम देती है।
बता दें, इससे पहले उर्वशी कोरोना काल और जरूरतमंदो की लगातार मदद कर चर्चा में आ चुकी हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने उत्तराखंड में 27 कंसनट्रेटर्स दान किए है। इसके साथ ही हाल ही में 20 कंसनट्रेटर्स और भिजवाए हैं।