Monday , February 9 2026 10:56 AM
Home / Sports / क्रिकेट को छोड़कर स्मिथ ने टेनिस में आजमाया हाथ

क्रिकेट को छोड़कर स्मिथ ने टेनिस में आजमाया हाथ


मेलबोर्नः एशेज सीरीज जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने क्रिकेट को छोड़कर गुरुवार को कनाडा के मिलोस राओनिक के साथ टेनिस में भी हाथ आजमाया। दुनिया के नंबर दो टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने यहां मेलबोर्न पार्क में राओनिक के साथ टेनिस खेलते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।
उन्होंने इसमें लिखा कि मिलोस राओनिक के साथ आज का दिन काफी शानदार रहा। मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे कोर्ट पर पीछे छोड़ दिया। लेकिन अगली बार हम उन्हें क्रिकेट नेट पर पीछे छोड़ सकते हैं। स्मिथ अब 26 दिसंबर से शुरु होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने तीसरे टेस्ट में 239 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।
वहीं दूसरी ओर 26 साल के राओनिक अगले वर्ष ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से अपने नए सत्र की शुरुआत करेंगे। एक से आठ जनवरी तक होने वाले इस टूर्नामेंट में राओनिक को छठी वरीयता मिली है। राओनिक इसके बाद साल के पहले ग्रैंड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन में उतरेंगे।