
नॉटिंघम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में स्मृति मंधाना के शानदार शतक और श्री चारणी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है।
स्मृति मंधाना की तूफानी सेंचुरी के बाद श्री चारणी की बेहतरीन गेंदबाजी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 में 97 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड 14.5 ओवर में 113 रन बनाकर समिट गई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था।
भारतीय टीम के द्वारा दिए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ही खराब रही। इंग्लैंड ने 10 रन के भीतर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरी कप्तान नैट सीवर ब्रंट ने एक छोर पर अकेले संघर्ष किया, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिल सका। ब्रंट इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च स्कोर रहीं और उन्होंने 42 गेंद में 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टैमी ब्यूमोंट ने 10 और एम अर्लॉट ने 12 रनों का योगदान दिया। इन 3 खिलाड़ियों को छोड़कर कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।
भारत के लिए श्री चारणी ने बरपाया कहर – टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में श्री चारणी ने इंग्लैंड पर अपना कहर बरपाया। चारणी ने 3.5 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने कमाल का खेल दिखाया। इन दोनों बॉलर ने टीम इंडिया के लिए 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं अमनजोत कौर और अरुणधती रेड्डी ने भी एक-एक सफलता हासिल की।
स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया के लिए रचा इतिहास – बल्लेबाजी में भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। मंधाना ने 51 गेंद में दमदार शतकीय पारी खेली। मंधाना ने 51 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। टी20 इंटरनेशनल में उनका यह पहला शतक भी था। मंधाना टीम इंडिया के लिए 62 गेंद में 112 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस तरह मंधाना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेट भी बनी हैं। मंधाना के अलावा टीम इंडिया के लिए हरलीन देओल ने 43 रनों का योगदान दिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website