
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के महाराजा यशवंतराव हॉस्प्टिल (एमवाईएच) में एक ऑपरेशन के दौरान ऐसा वाकया सामने आया जिसे देखकर डॉक्टर सहित हरकोई हैरान है। यहां एक सर्जरी के दौरान 25 वर्षीय महिला के पेट से बालों का करीब 1.5 किलो का गुच्छा निकाल गया है। यह महिला सिर के बालों को चबाकर निगलने की मानसिक विकृति की शिकार है।
5 डॉक्टरों की टीम ने तकरीबन 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद इस गुच्छे को महिला के पेट से बाहर निकला। इस दाल के नतृत्व करने वाले डॉक्टर माथुर ने जानकारी दी की मेडिकल साइंस की भाषा में इस गुच्छे को ट्राइकोबेजॉर कहा जाता है। डॉक्टर माथुर ने बताया कि अगर समय रहते महिला के पेट से बालों के गुच्छे को बाहर नहीं निकला जाता तो इसका गंभीर परिणाम हो सकता था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website