
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। बेंगलुरु टेस्ट में भारत के लिए शतकीय पारी खेलने वाले सरफराज ने सोशल मीडिया पर नवजात की फोटो शेयर की है। उन्होंने पिछले साल कश्मीर की रोमाना जहूर से शादी की थी।
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बेंगलुरु टेस्ट में 150 रनों की पारी खेली। यह टेस्ट इतिहास में उनका पहला शतक था। बेंगलुरु टेस्ट को खत्म होने के एक दिन बाद ही सरफराज के लिए एक और खुशखबरी आ गई है। 26 साल के सरफराज पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ रोमाना जहूर ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर सरफराज ने अपने बेटे की फोटो शेयर की है।
कश्मीर की हैं सरफराज की पत्नी – मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान की पत्नी रोमाना जहूर कश्मीर की हैं। रोमाना जहूर के माता-पिता और बहन ने खुलासा किया था कि सरफराज के चचेरे भाई ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेटर के साथ मैच के दौरान उन्हें रोमाना से मिलवाया था। रोमाना दिल्ली में एमएससी की पढ़ाई कर रही थीं और सरफराज खान के चचेरे भाई उनके क्लासमेट थे। पिछले साल अगस्त में दोनों का निकाह हुआ था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website