
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आजकल काफी चर्चा में है। सोनम कपूर अपनी क्यूट अदाओं के चलते काफी सुर्खियों में रहती है। सोनम के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि सोनम जल्द ही ‘मुन्ना भाई ’सीरीज की तीसरी फिल्म में नज़र आ सकती है। जीहां, सोनम का कहना है कि वह मुन्नाभाई सीरीज की फिल्म में इस शर्त पर काम करेंगी कि उन्हें लीड रोल दिया जाए। चर्चा हो रही थी कि ‘मुन्ना भाई’ सीरीज की तीसरी फिल्म के लिए सोनम कपूर को साइन किया गया है। हालांकि सोनम ने इन खबरों को गलत बताया है और कहा है कि वह इस फिल्म में एक शर्त पर काम करना चाहती हैं।
सोनम कपूर से पूछा गया कि क्या वह फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस 3’ में काम कर रही हैं? इस सवाल पर सोनम ने दिलचस्प जवाब दिया है। सोनम ने कहा, ‘‘हां मैं फिल्म का हिस्सा जरूर बनना चाहूंगी। लेकिन एक शर्त है, मुझे फिल्म में लीड रोल मिले और फिल्म का नाम ‘मुन्ना भाई’ की जगह ‘मुन्नी बहन’ होना चाहिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website