
बॉलीवुड की जानी-मानी स्टार और फैशन फीस्ता के नाम से मशहूर सोनम कपूर अपनी ब्यूटी को लेकर भी बहुत केयरिंग हैं। जितना फैशन को लेकर वह अप टू डेट रहती हैं अपनी स्किन की देखभाल भी नैचुरल तरीके से करती हैं। उनके नैचुरल ब्यूटी सिक्रेट को लेकर आप भी इन तरीको को वैसे ही कॉपी करेंगे, जैसे आप उनका फैशन स्टाइल कॉपी करते हैं। सोनम के खास नैचुरल ब्यूटी सीक्रेट आप भी करें फॉलो।
1. मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी,हल्दी और शदह को मिक्स करके चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद धोने से सोनम की तरह आप भी ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
2. नॉइट स्किन केयर
सोनम रोजाना रात को सोने से पहले चेहरे को क्लीजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करना कभी नही भूलती। इससे दिन भर की धूल मिट्टी चेहरे से साफ हो जाती है।
3. बादाम का तेल
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए सोनम बादाम के तेल का भी इस्तेमाल करती हैं। इसे वह बालों पर भी इस्तेमाल करती हैं।
4. नारियल का पानी
सोनम अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती है। वह हर रोज नारियल पानी का भी सेवन करती है जो न सिर्फ प्यास बुझाने का काम करता है बल्कि त्वचा को भी तरोताजा रखता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website