
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की टारगेट किलिंग पर मोदी सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसका यह रुख भारत की विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर संदेह पैदा करता है। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में अपने लेख में यह भी कहा कि आगामी 9 मार्च से जब संसद के बजट सत्र का जब दूसरा चरण शुरू होगा तो इस मामले में सरकार की इस चुप्पी पर स्पष्ट चर्चा होनी चाहिए। सोनिया गांधी के लेख पर कांग्रेस नेताओं ने रिएक्ट किया है, वहीं बीजेपी ने इस पर पलटवार किया है।
सोनिया के लेख पर निशिकांत दुबे का पलटवार – बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोनिया गांधी के लेख पर जवाब देते हुए खामेनेई की एक पुरानी पोस्ट शेयर की है और कहा कि ‘लिखना तो बनता है।’ खामेनेई की इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि नेहरू की ओर लिखी गई ‘ग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री’ का अध्ययन करने से पहले मुझे यह नहीं पता था कि उपनिवेशीकरण से पहले भारत ने इतनी महत्वपूर्ण प्रगति की थी। खामेनेई ने ये पोस्ट 6 अगस्त 2013 में किया था। इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने बस इतना ही कहा कि ‘लिखना तो बनता है?’
Home / News / सोनिया गांधी का आर्टिकल और राहुल गांधी का पोस्ट, अब बीजेपी ने खामेनेई के पुराने ट्वीट से दिया जवाब
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website