Saturday , April 4 2026 10:34 PM
Home / Sports / सीरीज जीत दक्षिण अफ्रीका बना नंबर वन

सीरीज जीत दक्षिण अफ्रीका बना नंबर वन


ऑकलैंड: फाफ डू प्लेसिस ने रिव्यू पर मिले जीवनदान को पूरा फायदा उठाते हुए नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेलकर दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे एकदिवसीय मैच में शनिवार को 6 विकेट से जीत दिलाने के साथ सीरीज 3-2 से उसके नाम कर दी। दक्षिण अफ्रीका यह सीरीज जीतने के साथ ही वनडे रैंकिंग में नंबर वन भी बन गया।

डू प्लेसिस को 27 के निजी स्कोर पर जीतन पटेल की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया था लेकिन डू प्लेसिस ने तुरंत डीआरएस का सहारा लिया और उन्हें नॉट आउट करार दिया गया। डू प्लेसिस ने नाबाद 51 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका ने 32 .2 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले न्यूजीलैंड को 41 .1 ओवर में मात्र 149 रन पर लुढ़का दिया था। डेविड मिलर ने आक्रामक नाबाद 45 रन की पारी खेलकर अपने टेस्ट कप्तान का भरपूर साथ दिया। दक्षिण अफ्रीका ने एकदिवसीय सीरीज जीतने के साथ ही एकदिवसीय रैंकिंग में नंबर एक पोजीशन हासिल कर ली।