Sunday , April 5 2026 4:49 AM
Home / Sports / दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बने डेल स्टेन


दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। स्टेन ने बुधवार को पाकिस्तान के साथ यहां जारी टेस्ट मैच के पहले दिन हासिल की। स्टेन को अपने ही देश के शॉन पोलक के 421 विकेटों के रिकार्ड को तोडऩे के लिए एक विकेट की दरकार थी।

स्टेन ने सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन फखर जमां का विकेट लेते हुए यह रिकॉर्ड स्थापित किया। स्टेन ने 89वां टेस्ट मैच खेलते हुए 422 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि पोलक ने 108 टेस्ट मैचों में 421 विकेट चटकाए हैं। स्टेन ने 26 बार पारी में पांच विकेट और पांच बार मैच में 10 विकेट लिए हैं।

पोलक 16 बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं तथा एक बार मैच में 10 विकेट लिए हैं। इस तरह स्टेन दक्षिण अफ्रीका के सफलतम टेस्ट गेंदबाज बनने के अलावा विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें स्थान पर हैं।