
लंदन: स्पेन में आतंकवादी हमले के दौरान लंदन की भारतीय मूल की एक टेलीविजन अभिनेत्री ने एक रेस्तरां के फ्रीजर में छिपकर अपनी जान बचाई। स्पेन में पैदल यात्रियों को वाहन से कुचल डाला गया जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 जख्मी हो गए। लैला रउस (46) अपनी दस वर्षीय बेटी इनेज खान के साथ शहर में छुट्टी मना रही थीं जिन्होंने राल रामब्लास इलाके में हमले के दौरान अपने छिपने के स्थान से ट्वीट किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमले के बीच एक रेस्तरां के फ्रीजर में छिपी हुई हूं। इतनी तेजी से चीजें हुईं। यहां हर किसी के सुरक्षित होने की दुआ करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अभी-अभी गोलियों की आवाज सुनी। सशस्त्र पुलिस किसी की तलाश में सड़कों पर दौड़ रही है।’’ रउस के पिता मोरक्को के और मां भारत की हैं। वह ब्रिटेन के टेलीविजन पर एक लोकप्रिय स्टार हैं जो ‘फुटबॉलर्स’, ‘वाईव्स’ और ‘होल्बी सिटी’ जैसे शो कर चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website