Wednesday , March 4 2026 5:01 AM
Home / Sports / श्रीलंका क्रिकेट ने इस क्रिकेटर पर लगाया एक साल का बैन, यह है वजह

श्रीलंका क्रिकेट ने इस क्रिकेटर पर लगाया एक साल का बैन, यह है वजह


श्रीलंका क्रिकेट ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे पर खिलाड़ी अनुबंध के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। साथ ही उन पर पांच हजार अमरीकी डालर का जुर्माना भी लगाया गया है। जांच में राजपक्षे को मीडिया साक्षात्कार में उपस्थित होने के दौरान 2019-20 के लिए श्रीलंका के राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुबंध के दायित्वों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।
हालांकि भविष्य दौरों के मद्देनजर राजपक्षे को वर्तमान में बायो-बबल के तहत कोलंबो में ट्रेनिंग कर रही 13 सदस्यीय टीम में चुना गया है। राष्ट्रीय चयन के लिए आवश्यक शर्तों में से एक फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद राजपक्षे योग्य हो गए हैं और उनके कल बायो-बबल में शामिल होने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के लिए सात टी-20 मैच खेलने वाले राजपक्षे ने आखिरी बार भारत के खिलाफ 2020 में इंदौर में मुकाबला खेला था।