
कोलम्बो: श्रीलंका क्रिकेट को चलाने का दारोमदार अस्थायी तौर पर श्रीलंका सरकार के हाथों में आ गया है और उसे चलाने के लिए एक सक्षम अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। तिलंगा सुमतिपाला की अध्यक्षता वाले मौजूदा बोर्ड का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया था और नई संस्था के लिए चुनाव नहीं हो पाया।
चुनावों को प्रक्रिया उल्लंघन के कारण स्थगित कर दिया गया था और अदालत ने इस मामले हिदायत दी है। श्रीलंका खेल मंत्रालय के सचिव कमल पदमसीरी को सक्षम अधिकारी बनाया गया है। अभी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का क्या रवैया है जिसका इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेट में सरकार के दखल पर रुख कड़ा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website