Saturday , March 7 2026 11:51 AM
Home / Sports / श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों के शतक, 713 रन पर पारी घोषित

श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों के शतक, 713 रन पर पारी घोषित


चटगांव : कुशल मेंडिस (196), धनंजय डीसिल्वा (173) और रोशिन सिल्वा (109) के शानदार शतकों की बदौलत श्रीलंका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन बंगलादेश के खिलाफ नौ विकेट पर 713 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। उसे इससे 200 रनों की बढ़त हासिल हुई। इसके जवाब में मेजबान बंगलादेश ने दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 81 रन बना लिए हैं और अभी श्रीलंका के स्कोर से 119 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है। स्टंप्स के समय मोमीनुल हक 32 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
बंगलादेश ने पहली पारी में 513 रन बनाए थे। बंगलादेश के लिए दूसरी पारी में तमीम इकबाल ने 62 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 41, इमरूल काएस ने 48 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 19 और मुशफिकुर रहीम ने 20 गेंदों पर दो रन बनाए। श्रीलंका के लिए रंगना हैराथ ने 22 रन पर एक विकेट, दिलरूवान परेरा ने 20 रन पर एक विकेट और लक्षण सांदकण ने तीन रन पर एक विकेट हासिल किए। इससे पहले श्रीलंका ने चौथे दिन 3 विकेट पर 504 रन से आगे खेलना शुरु किया।

रोशन सिल्वा ने करियर का पहला शतक लगाया
रोशन सिल्वा ने 87 और कप्तान दिनेश चांडीमल ने 37 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। रोशन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 230 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 109 और चांडीमल ने 185 गेंदों पर तीन चौकों की बदौलत 87 रन बनाए। इसके अलावा विकेटीपर निरोशन डिकवेला ने 61 गेंदों पर नौ चौकों की बदौलत 62 रन की पारी खेली। बंगलादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने 219 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा मेहदी हसन ने 174 रन पर तीन विकेट, सुजमुल इस्लाम ने 153 रन पर एक विकेट और मुस्ताफिजुर रहीम ने 113 रन पर एक विकेट चटकाए।