
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अब श्रीलंका ने भी अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका इस बार विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं आउट ऑफ फॉर्म चल रहे धनंज्य डी सिल्वा को ड्रॉप कर दिया गया है। उनकी जगह कामिंदु मेंडिस को शामिल किया गया है।
श्रीलंका अपने विश्व कप अभियान का आगाज आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो में खेलकर करेगा। 8 फरवरी को श्रीलंका अपना पहला मैच खेलेगा। बता दें कि श्रीलंका ने 2014 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। उन्होंने फाइनल में भारत को हराया था।
बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अनुभव – श्रीलंका की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी ज्यादा अनुभव लग रहा है। उनके पास बैटिंग में वर्ल्ड कप में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा और चरिथ असलंका जैसे खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा उन्हें दासुन शनाका और कामिंदु मेंडिस का भी सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा गेंदबाजी भी श्रीलंका की जबरदस्त लग रही है। मथीषा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा और ईशान मलिंगा की तिकड़ी विरोधी टीम को परेशान कर सकती है। इसके अलावा स्पिनर्स के रूप में उनके पास अनुभवी वानिंदु हसरंगा, महीष तीक्षणा, डुनिथ वेलालागे और कमिंदु मेंडिस भी हैं। श्रीलंका के पास अपने वर्ल्ड कप स्क्वाड में बल्लेबाजों, ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों का अच्छा कॉम्बिनेशन है।
2024 के टी20 वर्ल्ड कप में कैसा था श्रीलंका का प्रदर्शन? – अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ग्रुप डी में थी। उनका प्रदर्शन 2024 के वर्ल्ड कप में काफी निराशाजनक रहा था। श्रीलंका ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। उन्होंने खेले गए चार मुकाबलों में से सिक्फ एक में जीत दर्ज की थी। दो मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। वे अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहे थे।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
8 फरवरी, श्रीलंका बनाम आयरलैंड- कोलंबो
12 फरवरी, श्रीलंका बनाम ओमान- पल्लेकेले
16 फरवरी, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया- पल्लेकेले
19 फरवरी, श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे- कोलंबो
टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका का स्क्वाड – दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंदु मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा।
Home / Sports / T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, स्टार खिलाड़ी था आउट ऑफ फॉर्म, कर दिया बाहर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website