Monday , February 9 2026 1:24 AM
Home / Sports / भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के आगे झुका सितारा-ए-पाकिस्तान, तारीफ ऐसी कि हर भारतीय का दिल खुश हो गया

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर के आगे झुका सितारा-ए-पाकिस्तान, तारीफ ऐसी कि हर भारतीय का दिल खुश हो गया


वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरे खत्म हो गया है। भारत ने यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत ली। सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने बीसीसीआई ( BCCI ) का गर्मजोशी से स्वागत करने और बेहतरीन मेजबानी के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सीरीज खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज टीम को प्रेरित करने के लिए अपना कीमती समय निकाला। बता दें कि डैरेन सैमी को पाकिस्तान द्वारा सितारा-ए-पाकिस्तान का खिताब दिया गया है।
गंभीर ने बढ़ाया कैरेबियाई टीम का हौसला – भारत ने पहले टेस्ट में अहमदाबाद में एक पारी और 140 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट में भारत ने पांचवें दिन के पहले सेशन में सात विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, दिल्ली की धीमी पिच पर वेस्टइंडीज के बेहतर प्रदर्शन की काफी तारीफ हुई। सीरीज खत्म होने पर, सैमी के निमंत्रण पर भारतीय खिलाड़ी और गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। गंभीर ने वहां कैरेबियाई टीम को संबोधित किया। उन्होंने वेस्टइंडीज टीम की विनम्रता और शालीनता की सराहना की और कहा कि ये ऐसे गुण हैं जिनसे उनकी अपनी टीम भी सीख सकती है।