
पाकिस्तान ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है। यह एक महीने से भी कम समय मे दूसरी बढ़ोतरी है, जिसके बाद कीमतें आसमान छूने लगी हैं। यह बढ़ोतरी ईरान संघर्ष के कारण वैश्विक तेल कीमतों में आए उछाल के कारण हुई है। इस तरह पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार वैश्विक तेल कीमतों में उछाल का बोझ जनता से सिर पर डाल दिया है।
इन नई दरों को गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात से लागू कर दिया गया है। नई दरों के अनुसार, डीजल की कीमत 54.9% बढ़कर 520.35 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 42.7% बढ़कर 458.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है। नई दरों के साथ पेट्रोल में 137.23 रुपये प्रति लीटर औऱ डीजल में 184.49 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई।
पेट्रोलियम मंत्री ने किया वृद्धि का ऐलान – नई पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कच्च तेल की कीमतों में भारी उछाल के कारण अब कीमतों में वृद्धि को रोक पाना संभव नहीं था। मलिक ने वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें बेकाबू हो जाने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी अनिवार्य हो गई थी।
ईरान युद्ध के बाद पाकिस्तान में दूसरी बार वृद्धि – पाकिस्तान में तेल की कीमतों में एक महीने में दूसरी वृद्धि है। इसके पहले अमेरिका के ईरान पर हमला करने के बाद मार्च की शुरुआत होर्मुज स्ट्रेट से ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 50 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे।
मलिक ने कृषि और सार्वजनिक परिवहन के लिए डीजल को अहम बताया और कहा कि सरकार ने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी को सीमित करने की कोशिश की थी, लेकिन बढ़ती वैश्विक लागत के कारण उपभोक्ताओं को राहत देने की गुंजाइश बहुत कम बची थी।
Home / News / पाकिस्तान में तेल की कीमतों में भारी इजाफा, डीजल 184 रुपये तो पेट्रोल 137 रुपये हुआ महंगा, जानें नई कीमत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website