
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने सिडनी में किंग्स रोड में अपना घर बेचकर 30 करोड़ रुपए का आश्चर्यजनक लाभ कमाया है। उन्हें इस डील से दोगुनी कमाई हुई है। उन्होंने इससे पहले घर 6.6 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 35 करोड़ रुपए) में खरीदा था और अब इसे लगभग 12.38 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 65 करोड़ रुपए) में बेचा है।
59 किंग्स रोड स्थित इस घर की नीलामीकर्ता डेमियन कूली द्वारा 11.5 मिलियन की शुरुआती बोली पर नीलामी शुरू की गई थी। बोली 11.5 मिलियन डॉलर (एनजेडडी) की पेशकश के साथ खुली और जल्द ही दो खरीदारों ने बिक्री मूल्य को 12 मिलियन डॉलर से अधिक कर दिया।
766 वर्गमीटर में बने इस घर में सिनेमा, गर्म पूल और चिमनी के साथ-साथ बंदरगाह के दृश्यों सहित कई लुभावनी विशेषताएं हैं। घर में नवीनतम टेक्नोलॉजी है जोकि वाइस कमांड पर काम करती है। इसमें एक होम थिएटर, वाइन स्टोरेज रूम, शानदार बाथरूम, एक डबल गैरेज और एक विशाल बेडरूम है जिसमें एक बड़े ड्रेसिंग रूम और एक ढकी हुई बालकनी के साथ ऊपरी मंजिल का लगभग आधा हिस्सा शामिल है। घर पूरी तरह से नवीनतम तकनीकों से सुसज्जित है जिसमें गर्म फर्श, रिमोट कंट्रोल दरवाजे अदि हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website