
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। इस फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रन हैं। इस दोनों खिलाड़ियों में किसने तेजी से टेस्ट में 10 हजार रन पूरे किए। चलिए जानते हैं…
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के टेस्ट में 10 हजार रन पूरे हो गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट की पहली पारी में एक रन बनाते ही स्मिथ के इस फॉर्मेट में 10000 रन हो गए। 35 साल के स्मिथ टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 15वें बल्लेबाज बन गए हैं। 2010 में स्मिथ ने लेग स्पिनर के रूप में डेब्यू किया था लेकिन जल्द ही वह दुनिया के प्रमुख बल्लेबाज बन गए।
सचिन से तेज हैं स्मिथ? – स्टीव स्मिथ के 10 हजार रन पूरा करने के बाद दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के तेज यह उपलब्धि हासिल की है। स्मिथ अपना 115वां मुकाबला खेल रहे हैं। दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के 122वें मैच में 10000 रन पूरे किए थे। हर कोई बात कर रहा है कि स्मिथ ने सचिन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कहानी कुछ और ही है। स्टीव सचिन से आगे नहीं निकल पाए हैं।
सचिन ने खेली थी कम पारी – 10 हजार टेस्ट रन बनाने में सचिन तेंदुलकर ने स्टीव स्मिथ से कम पारी ली थी। स्मिथ ने अपने 205वींं टेस्ट पारी में 10 हजार रन बनाए हैं। वहीं सचिन ने सिर्फ 195 पारियों में ही इतने रन बना लिए थे। बल्लेबाजी में हमेशा पारी देखी जाती है क्योंकि मैच खेलने का मतलब ये नहीं है कि बल्लेबाजी मिली ही। सचिन के अलावा वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और श्रीलंका के कुमार संगकारा ने भी 195 पारियों में 10 हजार रन पूरे किए थे।
औसत में भी सचिन आगे – सचिन तेंदुलकर ने जब टेस्ट में 10 हजार रन पूरे किए थे तो उनका औसत 57.58 का था। वह इस समय तक 34 शतक बना चुके थे। स्टीव स्मिथ की बात करें तो उनका औसत 56 का ही है। हालांकि वह सचिन से एक ज्यादा शतक लगा चुके हैं। सचिन की सबसे बड़ी पारी 248 रनों की थी तो स्मिथ ने सबसे ज्यादा 239 रन बनाए हैं। 10 हजार रन तक पहुंचने के समय सचिन का घर में औसत 58.82 जबकि विदेश में 56.58 का था। स्मिथ ने घर में 59.70 तो बाहर 54.85 की औसत से रन बनाए हैं।
Home / Sports / स्टीव स्मिथ vs सचिन तेंदुलकर: 10 हजार रन बनाने में क्रिकेट के भगवान से क्या वाकई तेज हैं ऑस्ट्रेलियाई रन मशीन?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website