
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी तनाव कम नहीं हो रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के 24 घंटे के भीतर नई चेतावनी दी है। अमेरिकी समयानुसार गुरुवार को ट्रंप ने ईरान से कहा कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर कोई टोल न लगाए। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि बहुत जल्द आप देखेंगे की तेल का बहाव शुरू हो जाएगा। चाहे ईरान की मदद मिले या नहीं।
ट्रंप की यह चेतावनी तब आई है, जब ईरान ने दो हफ्ते के सीजफायर के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले ऊर्जा जलमार्ग को फिर से खोलने पर सहमति जताई है। शुरुआत में ईरान ने जलडमरू से एक दिन में केवल 15 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है, जो संघर्ष-विराम के दौरान लागू रहेगी।
ट्रंप की चेतावनी – ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से फीस वसूल रहा है- उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें अभी तुरंत रुक जाना चाहिए। इसके कुछ ही देर बाद ट्रंप ने एक दूसरी पोस्ट की और कहा, बहुत जल्द आप देखेंगे कि तेल का बहाव शुरू हो जाएगा, चाहे ईरान के साथ या उसके बिना। मेरे लिए इससे फर्क नहीं पड़ता।’
ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से फीस वसूल रहा है- उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो उन्हें अभी तुरंत रुक जाना चाहिए। डोलाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल को गुजरने के मामले में बहुत खराब काम कर रहा है। ट्रंप ने आगे कहा, ‘हमारा समझौता ऐसा बिल्कुल नहीं है।’ फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ईरान जहाजों से ट्रांजिट टोल क्रिप्टोकरेंसी में चुकाने की शर्त रखेगा। रिपोर्ट में ईरान के तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पाद निर्यातकों के संघ के प्रवक्ता हामिद हुसैनी का हवाला दिया गया है।
ईरान को झुका पाएंगे ट्रंप? – ट्रंप भले ही ईरान को धमकी दे रहे हैं, लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि इस क्षेत्र में तेल की आपूर्ति में होने वाला कोई भी स्थायी बदलाव काफी हद तक ईरान से जुड़ों घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा। गुरुवार को देखे गए समुद्री जहाजों के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, युद्ध-विराम लागू होने के बाद से अब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से केवल 10 जहाज ही गुजरे हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने रूसी समाचार एजेंसी TASS को बताया कि युद्धविराम की शर्तों के तहत जलडमरूमध्य से हर दिन 15 से ज्यादा जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हर जहाज को गुजरने के लिए ईरान की मंजूरी और एक विशेष प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम व्यापारिक जलमार्गों में से एक है, जिससे होकर दुनिया के तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।
Home / News / ‘होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो’, ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा- जल्द शुरू होगा तेल का बहाव
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website